रायबरेली, जून 22 -- लालगंज, संवाददाता। कस्बे के बाईपास रोड स्थित महेश नगर में संचालित स्टार ताइक्वांडो क्लब के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय समर कैम्प का रविवार देर शाम समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षित बच्चों ने आत्मरक्षा के विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कैम्प में 65 बच्चों ने भाग लेकर सेल्फ डिफेंस, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं ताइक्वांडो की बारीकियों को सीखा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्टार ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष एडवोकेट कविता कश्यप तथा कोषाध्यक्ष शिवम गुप्ता ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्टार ताइक्वांडो क्लब के सचिव एवं कोच मोहम्मद आसिफ ने बताया कि कैम्प के दौरान बच्चों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ ...