समर कैम्प के समापन पर बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
लखीमपुरखीरी, जून 17 -- न्यू चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी एवं डांस स्टेप एकेडमी द्वारा आयोजित तृतीय समर कैम्प का समापन समारोह आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल कुमार वर्मा ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीनाक्षी अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर किया गया। उन्होंने कहा कि समर कैम्प बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ विभिन्न विधाओं में दक्षता प्रदान करते हैं जिससे उनके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सांस्कृतिक मंच पर छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे मंच ही भविष्य में बड़े अवसरों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। विशिष्ट अतिथियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.