बिहारशरीफ, जून 10 -- फोटो : समर कैम्प-बेन में समर कैम्प में बच्चों को पढ़ाते शिक्षा सेवक। बेन, निज संवाददाता। प्रखंड के गुरुशरणपुर मध्य विद्यालय में चल रहे समर कैम्प में बच्चे उत्साह से शामिल हो रहे हैं। शिक्षा सेवक शंकर मांझी बच्चों की पढ़ाई के प्रति संवेदनशील दिख रहे हैं। इसी तरह, मखदुमपर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा सेवक रामबली मांझी बच्चों को पढ़ाई के प्रेरित कर रहे हैं। इधर, रन्नू बिगहा प्राथमिक विद्यालय में ताला लटका मिला। जफरा मध्य विद्यालय में शिक्षा सेवक रामाधीन मांझी बच्चों के बीच सक्रिय दिखें। (बेन से सुधीर प्रसाद)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...