समर कैंप 2026 का हुआ समापन
रामगढ़, मई 30 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न के न्यू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मुकुंदाबेरा एवं डीएवी स्कूल भुइयांडीह में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने 18 से 29 मई तक वार्षिक समर कैंप का आयोजन किया। इस वार्षिक समारोह का मुख्य उद्देश्य वेस्ट बोकारो के आसपास रहनेवाले ग्रामीण एवं स्कूलों के 12 साल से ऊपर के बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारना, उन्हें घर बैठे स्क्रीन टाइम से दूर रखकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय बनाना था। इस 12 दिवसीय शिविर में बच्चों को एथलेटिक्स, फुटबॉल, आर्चरी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फेंसिंग, योगा एवं लाइफस्टाइल मैनेजमेंट प्रशिक्षण दिया गया। इस बार एक नयी पहल के रूप में पौधा रोपण एवं एडवेंचर शिविर को शामिल किया गया, जिसमें बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.