मुरादाबाद, मई 26 -- संवेदना द किड्स कॉटेज में पिछले कई दिनों से चल रहे समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के विद्यार्थियों ने अच्छी आदतें, स्वास्थ्य और 'स्कूल चले हम' गीत पर आकर्षक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य श्रुति गुप्ता ने कहा कि समर कैंप विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम है। यह भी पढ़ें- क्रिएथिक्स स्कूल में समर कैंप का हुआ समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...