पलामू, जून 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के पलामू क्लब परिसर में 10 दिनों का बालक और बालिकों का समर कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंपस में 40 बालक और बालिका क्रिकेट का अभ्यास कर रहे हैं। समर कैंप की शुरूआत एक जून से हुई है। पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि समर कैंप में पूरे उत्साह के साथ बालक और बालिकाएं क्रिकेट का अभ्यास में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि समर कैंप का उदेश्य है कि पलामू से भी क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी निकले और जिला का नाम रौशन कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...