बोकारो, मई 25 -- चंद्रपुरा। बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चंद्रपुरा में रविवार से तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन/समर कैम्प की शुरूआत हुई। उद्घाटन प्राचार्य शर्मिला सिंह ने किया। कहा की इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है। पहले दिन नाच-गान सहित कई खेल आयोजित किए गए। विद्यालय के स्थाई तरणताल (स्विमिंग पूल) में बच्चों ने स्नान किया तथा उछल कूद करते हुए जमकर धमाल मचाया। इस बार कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के भैया बहन समर कैम्प में भाग ले रहे हैं। बच्चों के बीच तरल युक्त मौसमी फल एवं सरबत वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने की खूब मस्ती कैम्प में बच्चों के साथ विद्यालय के सभी आचार्य व दीदी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी महिला समिति द्वारा अनपति देवी ...