समर कैंप में स्कूली बच्चों को कबड्डी का प्रशिक्षण
बेगुसराय, मई 29 -- बीहट। बीहट स्टूडेन्ट क्लब के द्वारा स्कूली कबड्डी खिलाड़ियों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप (समर कैंप) लगाया जाएगा। प्रशिक्षण की शुरूआत 31 मई को बीहट मध्य विद्यालय में होगी। बीहट स्टूडेन्ट क्लब के सचिव नवल किशोर सिंह ने बताया कि बीहट नप एवं बरौनी अंचल के कई विद्यालयों के एचएम को पत्र देकर प्रशिक्षण कैंप के लिए बच्चों को भेजने की अपील की है। श्रीसिंह ने बताया कि कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राजकिशोर, प्रसन्ना प्रशांत और रंजीत कुमार के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्लब की इस पहल से विद्यालयों में कबड्डी टीम का गठन होगा और आगे चलकर यही खिलाड़ी जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का नाम रौशन करेंगे। यह भी पढ़ें- समर कैंप में स्कूली बच्चों को कबड्डी का प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.