रुद्रपुर, जुलाई 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित समर कैंप में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को नियमानुसार प्रतिकर (कंपेंसेटरी) अवकाश दिए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा से मुलाकात कर कहा कि विभागीय निर्देशों के तहत समर कैंप का संचालन करने वाले शिक्षकों ने अपने ग्रीष्मकालीन अवकाश का त्याग कर विद्यार्थियों के हित में कार्य किया है। ऐसे में उन्हें नियमानुसार प्रतिकर अवकाश का लाभ मिलना चाहिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को आवश्यक निर्देश दे दिए ग...