रांची, मई 29 -- खूंटी, संवाददाता। हेल्थ क्लब खूंटी में 20 मई से आयोजित आठ दिवसीय समर कैंप का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। कैंप में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए राइफल शूटिंग, स्विमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कैरम, चेस और लूडो सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान शूटिंग और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। शूटिंग प्रतियोगिता के सीनियर गर्ल्स वर्ग में आराध्या ने प्रथम, सोम्या ने द्वितीय तथा रिया प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अर्थ रुद्र प्रथम, ओजस द्वितीय और अयांश लाल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर मेन्स वर्ग में सत्यम ने पहला, रचित ने दूसरा और वंशराज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर बीडीओ ज्योति कुमारी शामिल...