जौनपुर, जुलाई 12 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के कौवापार गांव स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान के उन बच्चों को जो समर कैंप में भाग लिए थे। उनको शनिवार को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन जौनपुर की एजुकेशन टीम के सुरेश ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। गर्मी के छुट्टियों मे 21 दिन शैक्षिक रूप से पिछड़े बच्चों को गणित की ट्रेनिंग दी गयी थी। समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारना है। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक नितेश यादव, सेंटर हेड दीपेंद्र, सेंटर कोआर्डिनेटर अत्येन्द्र, खुशी, हिमांशी अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.