हजारीबाग, मई 24 -- हजारीबाग। जिला प्रतिनिधिसेंट स्टीफेंस स्कूल में 18 से 23 मई तक समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा चार से सात तक के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय की प्राचार्या कल्पना बारा के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में बच्चों को नई गतिविधियों के माध्यम से सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला। कैंप मे बच्चों ने टाई एंड डाई, गुल्लक पेंटिंग, ड्रॉइंग, क्ले आर्ट, डांस और ज़ुम्बा जैसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलकूद में चेस, लूडो, कैरम और क्रिकेट जैसी गतिविधियों ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाने का काम किया। फायरलेस कुकिंग गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें बच्चों ने समूह बनाकर चाट, सैंडविच, झालमुड़ी, ओरियो शेक और मिल्क शेक जैसी स्वादिष्ट चीज़ें तैयार की। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय ...