पटना, मई 27 -- संगीत शिक्षायतन में आयोजित 13 दिवसीय 'तुम और हम' समर कैंप के तीसरे दिन भी बच्चों में भारी उत्साह रहा। 25 मई से शुरू हुई यह कार्यशाला 6 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 से 11:30 बजे तक संचालित हो रही है। तीसरे दिन की शुरुआत प्रार्थना, हल्के व्यायाम और क्रिएटिव डांस के बेसिक स्टेप्स के साथ हुई। मुख्य आकर्षण संगीत प्रशिक्षण रहा, जहां गुरु सागर गुप्ता ने बच्चों को संगीत के सात स्वरों का अभ्यास कराया। इस दौरान बच्चों ने 'छोटे-छोटे शहरों से...' गीत को आनंद के साथ गाया। चित्रकला सत्र में सोनल कुमारी ने बच्चों को विभिन्न आकार के पत्तों से सुंदर आकृतियां बनाना सिखाया। यह भी पढ़ें- सिंथिया इंटरनेशनल में समर कैंप का रंगारंग समापन दिमागी और शारीरिक खेलों के साथ तीसरे दिन का समापन हुआ। तीसरे दिन भी 33 बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस...