समर कैंप में बच्चों ने सीखे पारंपरिक खेल और खेलकूद के गुर
शाहजहांपुर, मई 21 -- शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक और खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। केजी कक्षा के बच्चों को शिक्षिका राखी और एकता ने हेरिटेज गेम्स के नियम सिखाए। ओल्ड गेम्स गतिविधि के तहत बच्चों ने पिट्टू गरम और पोशांपा जैसे पारंपरिक खेल खेले। फन जोन में बच्चों को अलग-अलग एक्सरसाइज कराई गईं। वहीं फायर लेस कुकिंग गतिविधि में रसिका, प्रीति गुप्ता और नीलू कौशिक के निर्देशन में बच्चों ने वेजिटेबल सैंडविच बनाना सीखा। शिक्षकों की देखरेख में तीरंदाजी, ताइक्वांडो, फुटबॉल और बैडमिंटन की बारीकियां भी सिखाई गईं। कार्यक्रम का निरीक्षण प्रबंधक मनु खंडेलवाल और प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने किया। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजन यह भी पढ़ें- पटमदा के एसएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.