संभल, मई 30 -- असमोली ब्लाक क्षेत्र के लिटिल फ्लॉवर्स एकेडमी इंटर कॉलेज भवालपुर बांसली में गुरुवार को समर कैंप का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को चित्रकला, पेंटिंग और पेपर मैशे कटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में भाग ले रहे बच्चों ने न केवल सीखने में रुचि दिखाई, बल्कि अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन भी किया। रंगों की खूबसूरत दुनिया में बच्चों ने मन की भावनाओं को कागज पर उकेरा, वहीं पेपर मैशे कटिंग के माध्यम से सजावटी वस्तुएं बनाना सीखा। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ कला, शिल्प और रचनात्मकता भी बच्चों की सोच को निखारती है। इस अवसर पर विद्यालय का शिक्षक स्टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.