बोकारो, मई 28 -- कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी में मंगलवार से समर कैंप की शुरुआत हो गई। इस शिविर के दौरान भैया बहनों को आर्ट एंड क्राफ्ट, भोजन विधि एवं निर्माण, पेंटिंग, बास्केटबॉल, एथलीट, कराटे, इंडियन और क्लासिकल म्यूजिक और डांस, योग सहित अन्य गतिविधियां आयोजित होगी। कैंप की शुरुआत प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। सचिव धीरज कुमार पांडे ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य खेल भावना जगाने के साथ-साथ प्रोत्साहित करना और छिपी प्रतिभा को निखारना है। पढ़ने के दौरान ही आत्मरक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास से जोड़ना है। कार्यक्रम प्रमुख शैलबाला कुमारी ने समर कैंप के महत्व एवं भूमिका पर प्रकाश डाला। इस आयोजित कैंप में बच्चों ने पहले दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को सिखा। यह समर कैंप 27 मई से 31 मई तक चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.