समर कैंप में बच्चों ने रोचक गतिविधियों में लिया भाग, दिखाई अपनी प्रतिभा
रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित समर कैंप का सोमवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। समर कैंप में वाटिका खंड के कक्षा नर्सरी से प्रथम तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी विविध प्रतिभाओं का आकर्षक प्रदर्शन किया।
गतिविधियों का आयोजन समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक रोचक व ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने एरोबिक्स, योगाभ्यास, विभिन्न प्रकार के खेल, तरणताल (स्विमिंग) तथा मनोरंजक शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, शारीरिक दक्षता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.