रांची, मई 21 -- सोनाहातू/राहे, हिटी। राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल लांदुपडीह में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन गुरुवार को हुआ। समर कैंप के दौरान स्कूली बच्चों के बीच योगाभ्यास, खेलकूद प्रतियोगिता, भाषण, क्षेत्रीय नृत्य और लोकगीत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कैंप में बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलकूद के साथ पढ़ाई के प्रति भी जागरूक करना था। समर कैंप को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य रूबल लकड़ा और शारीरिक शिक्षक विदेश्वर महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इधर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भी तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजन इस दौरान छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।...