समर कैंप में बच्चों ने की रचनात्मक गतिविधियां
बुलंदशहर, मई 21 -- जंक्शन मार्ग स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। शिविर के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें छात्र-छात्राएं डांस, एरोबिक्स, रोबोटिक्स, योग-प्राणायाम के साथ-साथ कुकिंग क्लासेस और फूड प्रतियोगिता का जमकर आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं के जरिए उनके शारीरिक व मानसिक कौशल को भी निखारा जा रहा है। प्रधानाचार्या निधि गुलाटी ने बताया कि यह समर कैंप छह जून तक चलेगा। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजन यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने आनंद उठाया यह भी पढ़ें- उत्साह के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय समर कैंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.