समर कैंप में बच्चों ने की खूब मस्ती
रांची, मई 25 -- रांची। संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू मोरहाबादी में समर कैंप का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने खूब सारी मस्ती की। पहले दिन रविवार को बच्चों को तिलक आरती और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। बच्चों ने बलून के साथ मजेदार खेल में भाग लिया। साथ ही पेंटिंग, ड्राइंग, नृत्य, गायन, योगा, मेडिटेशन के साथ-साथ फन गेम में भाग लिया। मिस समर कैंप अदिति कुमारी और मिस्टर समर कैंप नीतीश तथागत बने। फाउंडर डायरेक्टर सह प्रिंसिपल डॉक्टर सुषमा केरकेट्टा ने बच्चों की सराहना की। यह भी पढ़ें- होली फैथ पब्लिक स्कूल में समर कैंप आयोजित यह भी पढ़ें- एडवेंचर कैंप में बच्चों ने दिखाई टैलेंट यह भी पढ़ें- सेंट मैरी स्कूल में समर कैंप का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.