सीवान, जून 11 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। आज के आधुनिक दौर में जहां समर कैंप का मतलब सिर्फ डांस, पेंटिंग या रोबोटिक्स तक सीमित माना जाता था। वही विभाग का इस बार एक अनोखी और सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। प्रखंड के भलूआ, छक्का टोला, जोगापुर कुंडवा, मालिक टोला सहित अन्य स्कूलों में आयोजित समर कैंप में बच्चों को खेल-खेल में बुनियादी शिक्षा दी जा रही है। जिससे कमजोर बच्चे भी बेहतर करे। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेसिक्स को मजबूत करना है, ताकि अगली कक्षा में उन्हें पढ़ाई का कोई तनाव न हो। अक्षरों और संख्याओं का बेहतर ज्ञान हो।

समर कैंप का उद्देश्य बीईओ राजीव कुमार पांडे ने बताया कि यह अक्सर देखा जाता है कि लंबी छुट्टियों के बाद बच्चे पुरानी कक्षा का पढ़ा हुआ भूल जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए समर कैंप में पारंपरिक रटने वाली पद...