अलीगढ़, जून 18 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवादददाता यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के फुटबॉल क्लब द्वारा आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जनपदीय इंटर स्कूल फुटबॉल कोचिंग कैंप में युवा खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ. आसिफ खान के कुशल निर्देशन में चल रहे इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन फुटबॉल ग्राउंड पर अभ्यास करने वाले स्कूली छात्रों की भारी भीड़ उमड़ रही है।शिविर के दौरान आयोजित एक विशेष सत्र में आज फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ. आसिफ खान ने स्वयं मैदान पर पहुंचकर सभी प्रशिक्षुओं से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. आसिफ ने कहा, यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के 3 दर्जन से अधिक स्कूलों के लगभग 200 से अधिक बच्चे इस शिविर में...