पलामू, मई 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के वर्ग एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप की शुरूआत हुई। 21 मई तक चलने वाले समर कैंप के पहले दिन स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। जिले के 2568 स्कूलों में समर कैंप की शुरूआत की गई। सभी स्कूलों के प्रधानों ने पहले दिन गधिविधि शुरू करने के पहले समर कैंप के बारे में बच्चों को बताया गया। इसके बाद पहले दिन के गतिविधियों की शुरूआत हुई। मेदिनीनगर के रजवाडीह गांव स्थित मध्य विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप की शुरूआत प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी की अगुआई में हुई। यह भी पढ़ें- खांडामौदा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुई समर कैंप पहले दिन की गतिविधियों के संचालन में शिक्षिका पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार ...