समर कैंप में नन्हे मुन्नों ने लिया आनन्द
बुलंदशहर, मई 26 -- जंक्शन मार्ग स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में समर कैंप का बच्चे जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। जिसमें बच्चों को एरोबिक्स, कुकिंग क्लासेज, साईंस एक्सपैरिमंट व रोबोटिक क्लासेज लगाई गई। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल भी कराए गए। इसके अलावा कैंप के छठे दिन बच्चों को योगासन व प्रणायाम के साथ ऊ मंत्र का उच्चारण कराया गया। वहीं बच्चों की विज्ञान से संबंधित गतिविधियां कराईं। स्कूल की प्रधानाचार्या निधि गुलाटी ने बताया कि समर कैंप आगामी छह जून तक रहेगा। जिसमें किंडरगार्टन से कक्षा आठ तक बच्चों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- बाल वाटिका में समर कैंप का धमाल यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने दिखाया उत्साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.