पलामू, मई 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सरकारी स्कूलों में चल रहे समर कैंप में दूसरे दिन बुधवार को रजवाडीह मध्य विद्यालय में रस्साकशी में बच्चों ने दमखम दिखाया। यह भी पढ़ें- समर कैंप में पहले दिन बच्चों ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्साशिक्षिकाओं की जीत वहीं शिक्षिकाओं ने शिक्षकों को पछाड़ दिया। कार्यक्रम के शुरू में बालक वर्ग व बालिका वर्ग के लिए रस्साकशी का आयोजन हुआ। इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच हुए रस्साकशी में शिक्षिकाओं को विजयश्री मिली। शिक्षिकाओं ने शिक्षकों को दो बार पराजित किया। शिक्षिकाओं में निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी व पूनम रानी एवं शिक्षकों में परशुराम तिवारी,विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा शामिल थे। शिक्षिका प्रियंका कुमारी जीत की नायिका रहीं। शिक्षिकाओं की जीत पर बच्चों ने शोर मचाते हुए खूब मस्...