देवरिया, मई 25 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गर्मी की छुट्टियों को यादगार और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से एसबीटी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा बखरा में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।समर कैंप में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने पुल पार्टी का आनंद उठाया। आकर्षण का केंद्र बने मिकी माउस के साथ बच्चों ने नृत्य, खेल और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर लुत्फ़ उठाया। कैंप में मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों ने मिट्टी के बर्तन बनाना सीखा और अपनी कल्पनाओं को सुंदर आकृतियों में ढाला। चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्...