गाज़ियाबाद, जून 13 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित मदर्स प्राइड अकादमी में आयोजित समर कैंप-2026 का शनिवार को समापन हुआ। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में सीखे कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान बच्चों ने स्केटिंग, ताइक्वांडो, आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, डांस, योग और स्विमिंग समेत अन्य गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या गौरी गुप्ता ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही कैंप की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...