रांची, जून 7 -- रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा शिवनारायण विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। अंतिम दिन छात्राओं को ध्यान केंद्रित करने के लिए गीता के श्लोकों और मंत्रोच्चारण का अभ्यास कराया गया। झारखंड कोच कार्तिक ने छात्राओं को वुशु मार्शल आर्ट सिखाकर आत्मरक्षा के गुण बताए और प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का मार्गदर्शन दिया। रेखा जैन ने बच्चों को सहज आर्ट और चित्रकला सिखाई। बिना बुबना, मंजू केडिया, नैना मोर, बबीता नारसरिया, रीता केड़िया, पुष्पा अग्रवाल उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- महिला खिलाड़ियों को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...