जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर। वन विभाग, गीता थिएटर एवं संपूर्ण आश्रय संस्था द्वारा आयोजित समर कैंप में उनके आमंत्रण पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने भी समर कैंप के बच्चों के बीच अपना समय दिया। इस में प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, जिला महिला आयाम सह प्रमुख विजयलक्ष्मी ईनुमूर्ति एवं कदमा मोहल्ला संयोजिका मीरा गुप्ता जी की उपस्थिति रही। इस कैंप में लगभग 150 से 200 बच्चे शामिल हैं। बच्चों से बात करते हुए रूबी लाल ने बताया कि कैसे ग्राहक के रूप में हमें जागरूक रहना है ।सामान लेते वक्त एमआरपी ,एक्सपायरी चेक करना है और बिल भी लेना है। खरीदारी में अगर कोई धोखाधड़ी हो जाए तो कंज्यूमर फोरम में हम कैसे जा सकते हैं।आशीर्वचन देते हुए एंजेल उपाध्याय ने बच्चों को ग्राहकीयबोध से अवगत कराया एवं वन विभाग, गीता थिएटर और स...