धनबाद, जून 29 -- कुसमाटांड़ फुटबॉल मैदान में रविवार को समर कैंप का आयोजन किया गया। मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। खेल में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पूर्व विधायक आनंद महतो ने आयोजकों व खिलाड़ियों के प्रयास को सराहा। भाजपा नेत्री तारा देवी, प्रमुख पिंकी देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी, राजेश महतो, सुनील महतो, पंसस हीरालाल मोदक, सुनील मोदक, महेंद्र निषाद, रवि महतो आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- Purnia News झील टोला में जारी फुटबॉल कैंप का समापन यह भी पढ़ें- खड़गपुरा ने बक्सर को 1-0 से किया पराजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...