समर कैंप के समापन पर बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
लखीमपुरखीरी, जून 23 -- घरथनिया स्थित एसडी इंटरनेशनल स्कूल में न्यू चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी ने समर कैंप का आयोजन किया। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे गए। समापन समारोह की शुरुआत समाजसेवी अरविंद पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजेश वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक तिवारी, मनोज वर्मा, पूनम बंसल एवं महेंद्र वर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अरविंद पांडे ने कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। अतिथियों ने समर कैंप के प्रशिक्षकों छत्रपाल वर्मा, रिशू राक, उपेंद्र पटेल एवं योगवती वर्मा द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.