बलिया, जून 30 -- गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में 22 जून से चल रहे समर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो गया। समापन समारोह में बच्चों ने कैम्प में सीखी कलाओं का प्रदर्शन कर सभी को मुग्ध कर दिया। कैंप के दौरान बच्चों को प्रोफेशनल कोरियोग्राफर्स द्वारा कत्थक, बॉलीवुड, फ्रीस्टाइल और कंटेम्पररी आदि डांस फॉर्म की बारीकियां सिखाई गईं। योग एवं शारीरिक शिक्षा का भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक शैलेश मोहन पांडेय ने समर कैम्प के सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्रबंधक धनंजय उपाध्याय ने बताया कि समर कैंप जैसी पहल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास तथा रचनात्मकता का विकास होगा। यह भी पढ़ें- संगीत साधकों को दी रागों की ज...