समर कैंप के माध्यम से निखारा जाता है बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाएं : संतोष सोरेन
दुमका, मई 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत 2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय ठाडीहाट कुसियाम में तीन दिवसीय समर कैंप गुरुवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। गर्मी की छुट्टियों से पहले बच्चों को रचनात्मक और खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए यह कैंप आयोजित किया गया था। विद्यालय की दशम वर्ग की छात्रा साक्षी कुमारी ने भाषण प्रतियोगिता मे बेहतरीन प्रस्तुति दी। क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने खेल खेल में ही कई जानकारी इकठ्ठा की। विद्यालय प्रधानाध्यापक संतोष सोरेन ने कहा की ग्रीष्मकालीन शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों की गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए उनका समग्र विकास करना है। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.