समर कैंप के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों संग किया योग
अमरोहा, मई 27 -- हसनपुर। नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण योग सत्र रहा, जिसमें शारीरिक संतुलन, स्वस्थ जीवनशैली व मानसिक एकाग्रता के लिए प्रेरित कर विभिन्न योगासन सिखाए गए। प्रतिभागियों ने 'क्ले पॉटरी' में मिट्टी से सुंदर गिलास व फूलदान बनाए। कुकिंग विदाउट फायर में स्वादिष्ट कटोरी चाट बनाकर पाक-कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा लीफ पेंटिंग, आकर्षक मेहंदी डिजाइन, स्केटिंग, डांस व टाइक्वोंडो जैसी गतिविधियों में भी अपना हुनर दिखाया। कैलीग्राफी व इंग्लिश स्पीकिंग क्लास के जरिए संवाद कौशल को निखारा गया। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने दिखाया उत्साह प्रधानाचार्य अंकुर काशिव व प्रबंधक राजीव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.