अमरोहा, मई 27 -- ​हसनपुर। नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने विभिन्न रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण योग सत्र रहा, जिसमें शारीरिक संतुलन, स्वस्थ जीवनशैली व मानसिक एकाग्रता के लिए प्रेरित कर विभिन्न योगासन सिखाए गए। प्रतिभागियों ने 'क्ले पॉटरी' में मिट्टी से सुंदर गिलास व फूलदान बनाए। कुकिंग विदाउट फायर में स्वादिष्ट कटोरी चाट बनाकर पाक-कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा लीफ पेंटिंग, आकर्षक मेहंदी डिजाइन, स्केटिंग, डांस व टाइक्वोंडो जैसी गतिविधियों में भी अपना हुनर दिखाया। कैलीग्राफी व इंग्लिश स्पीकिंग क्लास के जरिए संवाद कौशल को निखारा गया।​ यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने दिखाया उत्साह प्रधानाचार्य अंकुर काशिव व प्रबंधक राजीव ...