समर कैंप के दूसरे दिन छात्रों ने पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली
घाटशिला, मई 14 -- घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्रांगण में समर कैंप के दूसरे दिन छात्रों ने पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, सपना शर्मा, डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार ने संयुक्त रूप से बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा, जल संरक्षण व पौधा रोपण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। वृक्षों की कटाई पर रोक, जल के दुरूपयोग की रोकथाम व पर्यावरण को साफ व सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। इस रैली में कक्षा दूसरी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थी शामिल थे। यह रैली इको क्लब के इंचार्ज व शिक्षक बीसी गोराई की देखरेख में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभविद्यालय का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.