समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों का किया प्रदर्शन
पीलीभीत, मई 31 -- पीलीभीत। लिटिल एंजिल्स स्कूल में समर कैंप का समापन हो गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यकारी निदेशक उज्ज्वल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना, हेडमिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई एक्टिविटीज का प्रदर्शन किया, जिसमें क्लासिकल डांस, हिप हॉप आदि को सभी ने सराहना की। छोटे-छोटे बच्चों ने स्टोरी टेलिंग, फायरलेस कुकिंग, पोटरी, पोस्टर मेकिंग का प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों नें खेल की सीखी हुई स्किल्स को सबके सामने बताया। छोटे-छोटे बच्चों ने स्केटिंग करके सबका मनमोह लिया। अंत में कार्यकारी निदेशक नें समर कैंप में लगे हुए विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- हैप्पी हार्ट्स में हुआ समर कैंप का समापन बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.