पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में संचालित सरकारी स्कूलों में तीन दिवसीय समर कैंप का गुरुवार को समाप्त हो गई। समापन के अवसर पर समर कैंप के गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सरकारी स्कूलों में 22 मई से 10 जून तक गर्मी छुट्टी हो गई। इस कारण समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने खुब मौज- मस्ती किया। सदर प्रखंड के रजवाडीह स्थित मध्य विद्यालय में समर कैंप के अंतिम दिन विद्यालय के बच्चों ने जनगणना पदाधिकारियों के साथ खूब मस्ती की। गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को कलम देकर पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने जनगणना पदाधिकारियों संग शीतल पेय का आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- समर कैंप में दूसरे दिन रस्साकशी में शिक्षिकाओं ने शिक्षकों को हराया प्रधानाध्यापक सह पर्यवेक्षक परशुराम तिवारी के नेतृत्व में शिक्षिका निशा कुमारी,...