फतेहपुर, जून 6 -- बिंदकी। इंग्लिश स्पीकिंग, विज्ञान के प्रयोग और डांस, संगीत जैसी विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़कर बच्चों ने प्रतिभाग किया। समर कैंप के समापन में विधायक ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया। नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। समर कैंप के दौरान बच्चों ने इंग्लिश स्पीकिंग, डांस, मेहंदी डिजाइन, बेसिक ब्यूटीशियन कोर्स, पेंटिंग तथा मैक्रेम वर्क और वेस्ट मेटेरियल से घरेलू साम्रगी निर्मित करना सीखा। जिसके समापन में मुख्य रूप से पहुंचे विधायक जयकुमार सिंह जैकी, पूर्व जिपं सदस्य विजयलक्ष्मी पटेल के अलावा संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया, महिला इकाई की अध्यक्ष स्वात...