समर कैंप : विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ कैम्प का आगाज
साहिबगंज, मई 19 -- साहिबगंज। विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मंगलवार को समर कैम्प का आगाज हुआ। 19 से 21 मई तक समर कैंप चलेगा। 'सीखें, खेलें, सृजन करें' थीम पर आधारित इस कैंप में विद्यार्थियों के लिए खेल,फिटनेस, कला,संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। समर कैंप के पहले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या विद्यालय पोखरिया में योगाभ्यास,दौड़,रस्सी कूद,बॉल गेम,पुशअप जैसी गतिविधियां कराई गईं। साथ ही बच्चों को मिट्टी,लकड़ी एवं कागज से खिलौने और झारखंड की संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं बनाने की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी ने बताया कि 20 मई को कबड्डी,खो-खो,फुटबॉल,वॉलीबॉल,कैरम,लूडो एवं शतरंज प्रतियोगिता के साथ पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन 21 मई को गिल्ली-डंडा,पिट्ठू,कविता पाठ,भाषण, लोकगीत व क्षेत्रीय नृत्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.