रांची, जून 10 -- अड़की, प्रतिनिधि। सिलीगुड़ी में आयोजित समर कप ट्राई सीरीज टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जेसीए जूनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरपीएमसीए सिलीगुड़ी को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में जेसीए के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में आरपीएमसीए सिलीगुड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 20 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 98 रन ही बना सकी। आरपीएमसीए की ओर से अभिनव त्रिवेदी ने नाबाद 39 रन और अवीक मंडल ने 14 रन बनाए। जेसीए जूनियर की ओर से चिन्मय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं मयंक ने 2 और बिरसा ने 1 विकेट हासिल किया。

आदित्य की तूफानी पारी से मिली आसान जीत: 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीए जूनियर ...