अमरोहा, अप्रैल 7 -- अमरोहा। गजरौला में चल रहे समर कप 2026 सीजन-दो में मंगलवार का मैच कमांडो कैपिटल व कस्टम लेदर किंग्स के बीच खेला गया। कैपिटल ने सात विकेट से जीत दर्ज की। अब्दुल रज्जाक क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में कमांडो कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कस्टम लेदर किंग्स की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग जोड़ी में मौसिफ खान दो रन और उजैफ खाता खोले बिना पैवेलियन लौट गए। इसके बाद भी कम अंतराल में विकेट गिरते रहे। कप्तान अंश भाटिया ने 22 गेंदों में 34 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे, उनके अलावा कासिम सैफी ने 19 व अजय यादव ने 19 रन बनाकर पिच पर संघर्ष किया। पूरी टीम 17.4 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। कमांडो कैपिटल की ओर से वामिक अंसारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 29 रन...