रांची, जून 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आर्ट एक्सप्लोरेशन हिनू की ओर से रविवार को समर आर्ट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीक से बैग और पाउच पेंटिंग, लिप्पन आर्ट से नेम-प्लेट बोर्ड व पाइप क्लीनर से फूल बनाना सिखाया गया। बच्चों में कला को निखारते हुए संस्थान के एक वर्ष पूरे होने का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। समर आर्ट कैंप में अयान, आदि, अभि, आराध्या, अन्वी, अनाइशा, परी, कुंज, सूर्यांश, आदर्श, शोभित, पृथ्वी और रोशनी ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...