बरेली, मई 30 -- विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा आयोजित समर आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता का विकास करना है। कुलपति प्रो. केपी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों और नवाचारों से परिचित कराया जा रहा है। कुलपति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अर्चना गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर तकनीकी अवधारणाओं के व्यावहारिक...