मुरादाबाद, जनवरी 31 -- इच्छा पूर्ति सिद्धपीठ के महंत प्रशांत गुरु ने कहा मानव का वास्तविक उद्धार भक्ति से संभव है। वह यदि अपने ईष्ट देव का आराधना पूर्ण समर्पण भाव से करे तो निश्चित ही कल्याण संभव है। महंत पारकर रोड पर आयोजित श्री महाकाल प्रसादम सेवा की भंडारे के शुभारंभ पर बोल रहे थे। डा. विशेष गुप्ता ने आयोजन की सराहना की। इसके बाद भंडारा आरंभ हुआ। एप महंत मोहित राज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में स्नेहा अग्रवाल, अभिनव सिंह, सुशील शर्मा,प्रेम प्रकाश, आशीष चित्रांश, मनुराज गुप्ता, वीना गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.