रांची, अप्रैल 19 -- रांची। प्रमुख संवाददाता झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ जेसा ने अभियंताओं को बहुत जरूरी होने की स्थिति के अलावा विधि व्यवस्था के कार्य से मुक्त रखने की मांग की है। सरकार से विभिन्न कार्य विभाग में नई नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने, सड़क निर्माण में अभियंताओं के लिए समर्पित प्रशिक्षण के लिए इंजीनियर्स एकेडमी की स्थापना को जरूरी बताया गया है।संगठन की रविवार को डोरंडा भवन में हुई कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता समरेंद्र प्रसाद ने की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मो आरिफ इक़बाल ने किया। कहा गया कि वर्ष 2022 में नियुक्त अभियंताओं के लिए इंडक्शन समेत पदोन्नत ईई और एसी के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- मंत्री परिषद से स्वीकृति मिलने पर हर्ष प्रकट किया वहीं, विभिन्न अवर प्रमंडल में पदस्थापित पदाधिकारियों के ल...