पटना, दिसम्बर 14 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन से दूरभाष पर वार्ता कर भी उन्हें अपनी बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.