समर्पण से मजबूत बनता है देश और समाज: रमेश
गोरखपुर, जुलाई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महानगर दक्षिणी भाग इकाई की ओर से रविवार की सुबह महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित एकत्रीकरण (सम्मिलित शाखा) कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक रमेश जी ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित के लिए समर्पण की सीख दी। प्रांत प्रचारक ने कहा कि संगठन के प्रति आत्मीयता, अनुशासन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव ही समाज और देश को मजबूत बनाता है। स्वयंसेवकों से सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के भाव को जीवन में उतारने का आह्वान करते हुए प्रांत प्रचारक ने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य है और प्रत्येक स्वयंसेवक को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत संघचालक डा. महेंद्र अग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.