शामली, मार्च 2 -- समर्पण सेवा ट्रस्ट द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन लोटस वैली रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अमन नामदेव सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.