शामली, मार्च 24 -- शामली। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय समर्पण सेवा ट्रस्ट ने अपने संगठन को मजबूती देते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट सूरज वर्मा को वर्ष 2026-27 के लिए जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह मनोनयन चुनाव प्रक्रिया के तहत किया गया, जिसमें ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शामली चेयरमैन अरविंद संगल ने एडवोकेट सूरज वर्मा को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त कार्यकारिणी में रजत नामदेव को जिला महासचिव तथा शुभम पांचाल को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास ...